भाजपा दरवाजा खोल दे तो विपक्ष का नामलेवा नहीं बचेगा : सरावगी
पटना, मई 26 -- राजद से बगावत कर परिहार से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ने वाली रितु जायसवाल मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने रितु सहित उनके अन्य नेताओं को प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी भाजपा का दरवाजा बंद है। अगर भाजपा अपना दरवाजा खोल दे तो विपक्ष का नामलेवा नहीं बचेगा। उनकी चौखट पर एक व्यक्ति नजर नहीं आएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जनता परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊब चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की जो राजनीति स्थापित हुई है, उससे प्रेरित होकर विभिन्न दलों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- अभी भाजपा के गेट बंद, खुल जाए तो विपक्ष का नामलेवा नहीं रहेगा; रितु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.