प्रयागराज, फरवरी 16 -- 17 फरवरी को प्रस्तावित नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव अगली घोषणा तक के लिए टाल दिया गया है। उपाध्यक्ष चुनाव के साथ गुरुवार को पुनरीक्षित बजट पर कार्यकारिणी की बैठक भी स्थगित कर दी गई है। दोनों बैठक टालने का कारण नहीं बताया गया, लेकिन चर्चा है कि भाजपा कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का प्रत्याशी तय नहीं कर पाई। कार्यकारिणी गठन के साढ़े आठ महीने बाद उपाध्यक्ष चुनाव के सिलसिले में सोमवार को भाजपा नेतृत्व की बैठक हुई। बैठक में राजू शुक्ला और सुनीता चोपड़ा को उपाध्यक्ष प्रत्याशी बनाने को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। बैठक में मौजूद पार्टी के नेताओं ने बताया कि राजू शुक्ला और सुनीता चोपड़ा के नामों पर मंथन हुआ। पार्टी नेताओं के बीच सहमति नहीं बन पाई। पार्टी के कई नेता राजू शुक्ला को प्रत्याशी बनाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.