रांची, मई 19 -- तमाड़, प्रतिनिधि। किसानों के साथ नाइंसाफी नहीं चलेगी, सरकार को अपना वादा निभाना होगा। इन्हीं मांगों को लेकर मंगलवार को तमाड़ मंडल भाजपा ने प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रखंड सह अंचल अधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी को महामहिम राज्यपाल के नाम मांगपत्र सौंपा गया। धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार में लिप्त है। कार्यकर्ताओं ने अबुआ सरकार के नाम पर आदिवासियों को धोखा देना बंद करने, किसानों के धान का मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने, बेरोजगारों को नौकरी उपलब्ध कराने और महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- बरवाडीह में भाजपा का धरना आज कार्यक्रम में कुमार ...