गुमला, दिसम्बर 13 -- डुमरी। भाजपा डुमरी प्रखंड का अध्यक्ष बनाए जाने पर जवाहर कंवर के चयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शनिवार को दुर्गा मंदिर के समीप स्थित बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय केशरी ने नव-नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष कंवर को लड्डू खिलाकर एवं माला पहनाकर हार्दिक बधाई दी। मौके पर शत्रुध्न मार,पवन केशरी,सुभाष ठाकुर,विकास कवर, प्रदीप नायक, कांति देवी, बबलू ताम्रकार, राम प्रसाद सिंह, संदीप सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जवाहर कवर को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...