भाजपा टंडवा मंडल की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
चतरा, जून 6 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। भाजपा टंडवा मंडल की एक बैठक विधायक प्रतिनिधि बिनय सिंह के आवास पर हुई। जिसकी अध्यक्षता अरुण पांडे संचालन बालकृष्ण यादव ने किया। शनिवार को हुई बैठक में केन्द्रीय सरकार की विकास की योजनाएं गांव के हर चौपाल तक पहूचाने तथा युवाओं के साथ महिला पुरुषो को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष मिथलेश गुप्ता, मंडल महामंत्री राजमणि सिंह, विधायक प्रतिनिधि सह कोषाध्यक्ष विनय सिंह, अजय सिंह, प्रताप चौरसिया, जगदीश महतो ,सुधीर चौरसिया, मुकेश प्रजापति, मन की बात का टंडवा मंडल प्रभारी रामेश्वर, कोयद पंचायत मुखिया किशुन राम एवं निलेश पाठक समेत अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.