भाजपा झारखंड नए प्रदेश प्रभारी को बधाई
रामगढ़, सितम्बर 23 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को विभिन्न राज्यों के प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की। इसके तहत राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल को झारखंड भाजपा का प्रभारी तथा सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं भाजपा प्रदेश के नेता और राज्यसभा सदस्य व राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा एवं पूर्व विधायक अनन्त ओझा को उत्तरप्रदेश भाजपा का सह प्रभारी बनाया गया है। नियुक्तियों के बाद भाजपा रामगढ़ जिला में हर्ष का माहौल है। भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इनके संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं मार्गदर्शन से झारखंड में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- मंगल पांडेय बंगाल से असम भेजे गए, देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.