लातेहार, अप्रैल 4 -- लातेहार प्रतिनिधि। हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हुई घटना को लेकर लातेहार में झामुमो पार्टी ने जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। यह वार्ता पार्टी के केंद्रीय निर्देश पर जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के नेतृत्व में हुई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, केंद्रीय समिति सदस्य सुदामा प्रसाद,झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव, इनायत करीम एवं दीपक कुमार ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा राज्य में अशांति फैलाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सच्चाई सामने आ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना में भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता की संलिप्तता उजागर होने के बाद पार्टी के नेता मीडिया से बचते नजर आए। जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.