बिजनौर, मार्च 24 -- नूरपुर। भाजपा सरकार के संकल्प सिद्धि, सुरक्षा सुशासन व समृद्धि के नौ वर्ष विषयक विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व परिवहन मंत्री एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि भाजपा जैसी दुनिया मे दूसरी कोई पार्टी नही है। भाजपा किसी व्यक्ति नही अपितु राष्ट्र सर्वोपरि सोच वाले समाज की पार्टी है। सोमवार को नूरपुर ब्लॉक के डबाकरा हॉल में भाजपा के सुशासन के नौ वर्ष विषयक विधान सभा स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के दीप प्रज्वलन व कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं के स्वागत गीत से हुआ। मुख्य वक्ता पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा एवं समाज के अंतिम छोर व्यक्ति के विकास तक की सोच वाली पार्टी बताया।उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी के प्रधानमंत्रित्वकाल में किसानों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा दिलाकर किसानों ...