धनबाद, मार्च 22 -- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि महाराष्ट्र मॉडल पर बिहार में सत्ता परिवर्तन हो रहा है। भाजपा जिस पार्टी के साथ रहती है, उसे बर्बाद कर देती है। बिहार में भी भाजपा जदयू को पूरी तरह खत्म कर देगी। भाजपा रबर स्टैंप मुख्यमंत्री चाहती है, यही कारण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुनियोजित तरीके से राज्यसभा भेज रही है। तेजस्वी कोलकाता से पटना जाने के क्रम में शनिवार शाम जीटी रोड कौआबांध (गोविंदपुर) स्थित पार्कलेन रिसोर्ट में रुके थे। इस दौरान नेताओं एवं समर्थकों ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि भाजपा दलित, आदिवासी एवं पिछड़ा विरोधी है। बिहार में राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग पर उन्होंने कहा कि एनडीए को तीन और राजद को छह वोटों की आवश्यकता थी, लेकिन छल-प्रपंच कर उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.