जौनपुर, मार्च 22 -- मछलीशहर। भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ.अजय कुमार सिंह ने रविवार को जिला टीम की घोषणा की। इसमें मछलीशहर नगर से मनोज जायसवाल और डॉ.रामचंद्र बिन्द को जिला मंत्री बनाए गए हैं। स्थानीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उन्हे मिठाई खिला कर बधाई दी। इस मौके पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के संतोष जायसवाल, सुनील मौर्या, अभिषेक सिंह, कमलेश कुमार, मेवालाल, जयानंद चौबे, विरेन्द्र बिन्द, सियाराम पाल, हिमांशु सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...