गुमला, अप्रैल 13 -- गुमला संवाददाता । भाजपा जिला कमेटी के विस्तार के एक दिन बाद एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने भाजपा जिला मंत्री पद से खुद को मुक्त करने की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव को लिखे पत्र में संयुक्ता देवी ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जिला मंत्री बनाए जाने की जानकारी मिली, लेकिन उन्होंने इस पद की जिम्मेदारी निभाने में असमर्थता जताई है।उन्होंने कहा कि वह गुमला पूर्वी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य और वर्तमान में उपाध्यक्ष हैं। जिसके कारण क्षेत्रीय और प्रशासनिक जिम्मेदारियां पहले से ही काफी अधिक हैं। ऐसे में संगठन को पर्याप्त समय दे पाना उनके लिए संभव नहीं होगा। संयुक्ता देवी ने पार्टी नेतृत्व से अनुरोध किया है कि उनके स्थान पर किसी योग्य और सक्रिय कार्यकर्ता को यह जिम्मे...