उरई, अप्रैल 4 -- जालौन, संवाददाता। स्मार्ट मीटर और बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान और उपभोक्ताओं की शंकाओं के निराकरण को लेकर भाजपा जिला मंत्री ने विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीओ सूरज सोनी से मुलाकात की। भाजपा जिला मंत्री ने उपभोक्ताओं की ओर से उठाए जा रहे सवालों को एसडीओ के समक्ष रखा और स्पष्ट जानकारी मांगी। इस पर एसडीओ सूरज सोनी ने बताया कि सरकार द्वारा प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना को अब अनिवार्य नहीं रखा गया है। उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार पोस्टपेड या प्रीपेड, दोनों में से किसी भी योजना का चयन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगे हैं, उन्हें यूपीपीसीएल का स्मार्ट एप डाउनलोड करना चाहिए। इस एप के माध्यम से उपभोक्ता अपनी दैनिक बिजली खपत और बैलेंस की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। बैलेंस समाप्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.