गुमला, अप्रैल 15 -- गुमला संवाददाता। भाजपा के गुमला जिला कमेटी पदाधिकारी बैठक बुधवार को जिला अध्यक्ष सागर उरांव की अध्यक्षता में डुमरडीह स्थित जिला कार्यालय में हुई। बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू,निवर्तमान अध्यक्ष विनय कुमार लाल समेत सभी नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत जिला अध्यक्ष द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करने और आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देने के साथ हुई। इस दौरान जिले के विभिन्न जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए इसके निराकरण के लिए ठोस पहल करने की बात कही। साथ ही नागफेनी स्थित आंजन टोल प्लाजा पर हो रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया और समाधान के लिए कदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.