साहिबगंज, अप्रैल 11 -- साहिबगंज। भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने पार्टी जिला कमेटी का विस्तार कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मंजूरी मिलने के बाद जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने जिला कमेटी की सूची जारी की है । जारी सूची के मुताबिक जिला उपाध्यक्ष खगेंद्र साह, रमिता तिवारी, सोनेलाल ठाकुर , चौकीदार हांसदा व गरिमा कुमारी साह को बनाया गया है । उपाध्यक्ष का एक पद रिक्त रखा गया है। इसी प्रकार जिला महामंत्री सलखू सोरेन व धनंजय मंडल को बनाया गया है। मंत्री पद पर चांदनी देवी, सागर मंडल , अजय चौधरी, बप्पी निर्मल साह व उषा भारती को बनाया गया है। जिला मंत्री का एक पद रिक्त है । इसी प्रकार जिला कोषाध्यक्ष पद पर संजीव गुप्ता एवं जिला कार्यालय मंत्री गौतम पंडित को बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...