देहरादून, मई 28 -- हरिद्वार। भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर में जिला पदाधिकारियों की बैठक में आगामी रूपरेखा पर चर्चा की गई। गुरुवार को बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और संजीव चौधरी ने किया। बैठक में गत माह के कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 5 जून से 21 जून तक कार्यक्रमों का होगा आयोजनकेंद्र सरकार की उपलब्धियाँ जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा और विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाकर आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण किया गया। नक्सलवाद के खिलाफ कठोर कार्रवा...