भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने रिटायर्ड फौजी को जूतों से पीटा, CHC अधीक्षक के साथ भी अभद्रता
नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- बांदा, संवाददाता। यूपी के बांदा के बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार देर रात हंगामा हो गया। आरोप है कि भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल ने अपने समर्थकों के साथ ड्यूटी पर तैनात रिटायर्ड फौजी सुरक्षा गार्ड की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे सीएचसी अधीक्षक से भी अभद्रता की गई। घटना के विरोध में शनिवार सुबह स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीएचसी बबेरू में शुक्रवार को रात सुरक्षा में पू्र्व फौजी महेंद्र सिंह यादव तैनात थे। आरोप है कि रात करीब 12 बजे जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल पांच-छह समर्थकों के साथ पहुंच गए। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड से चिकित्साधीक्षक के बारे में पूछा। गार्ड ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.