शाहजहांपुर, मार्च 18 -- भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इसमें रोहित सिंह, विजय मोहन मिश्रा, विनायक अग्रवाल समेत आठ लोगों को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सौरभ सिंह सोमवंशी, अरुण यादव, सतेन्द्र गुप्ता व मंजू आनंद को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सपना कश्यप, लता सिंह, जीवेन्द्र गुप्ता, सुखदेव सिंह, सर्वेश वर्मा लोधी, विपिन शुक्ला और सरिता भाष्कर को जिला मंत्री बनाया गया है। संजीव बंसल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...