भाजपा जिला कार्यकारिणी में ओबीसी के कम प्रतिनिधित्व पर नाराजगी
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- गोला गोकर्णनाथ। पटेल संस्थान में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा की नई जिला टीम में पिछड़ों, विशेषकर कुर्मी समाज और दलित वर्ग की भागीदारी को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया गया। साथ ही दलित समाज के प्रतिनिधित्व में कमी करने का भी आरोप लगा। वक्ताओं ने कहा कि गोला विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग हमेशा से निर्णायक भूमिका निभाता रहा है। वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार यहां 1,46,368 पिछड़ा वर्ग के मतदाता हैं, जिनमें 89,678 कुर्मी मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 1,27,261 दलित मतदाता भी हैं। इतनी बड़ी आबादी के बावजूद प्रतिनिधित्व न के बराबर होना चिंता का विषय है। बैठक में यह भी कहा गया कि जिले में लगभग 4,75,453 कुर्मी मतदाता हैं, लेकिन मुख्य संगठन में इस अनुपात में केवल एक पदाधिकारी को ही स्थान दिया गया है। सर्वाधिक कुर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.