आजमगढ़, अप्रैल 14 -- अतरौलिया। भाजपा जिला कार्यालय लालगंज में जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को हुई। जिला पदाधिकारी, मंडल प्रवासी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक अध्यक्ष विनोद राजभर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के सुदृढ़ीकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में ठाकुर प्रसाद सिंह, नीरज तिवारी, संतराम निषाद, हनुमंत प्रसाद सिंह, हरीश तिवारी, प्रवीण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...