धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। भाजपा की जिला कमेटी में पांच महिलाओं को अनिवार्य रूप से शामिल करना है। प्रदेश भाजपा ने जिलाध्यक्षों को यह निर्देश दिया है। सप्ताह भर में जिला कमेटी की रूपरेखा तय कर भेजने को कहा गया। इसी महीने भाजपा की जिला कमेटियों की घोषणा हो जाएगी। जिलाध्यक्षों को कहा गया कि सांसद व विधायक और प्रदेश पदाधिकारियों से सलाह-मशविरा कर नई जिला कमेटी का गठन करें। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला आरक्षण को लेकर भाजपा ने जिला कमेटियों में भी 33% पद महिलाओं को देने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष समेत 16 सदस्यीय जिला कमेटी में पांच पद महिलाओं को दिया जाएगा। निकाय चुनाव के बाद भाजपा में सांगठनिक पुनर्गठन की कवायद रोचक है। निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के अंदर बागी प्रत्याशियों को लेकर जबरदस्त गतिरोध देखने को मिला। निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.