मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी के गठन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। गांधी नगर स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला कमेटी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव पर्यवेक्षक ब्रज बहादुर भारद्वाज तथा जनपद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल के नेतृत्व में संगठनात्मक ढांचे पर मंथन हुआ। बैठक में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, एमएलसी वंदना वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले की नई कार्यकारिणी को लेकर संभावित नामों पर चर्चा की गई और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव भी लिए गए। बताया गया कि...