भाजपा जिला उपाध्यक्ष को मातृ शोक
साहिबगंज, अप्रैल 19 -- बरहेट । साहिबगंज भाजपा जिला उपाध्यक्ष खगेंद्र साह की मां का निधन बीते शनिवार को हो गया था । निधन की सूचना पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव, भाजपा नेता मंडल मुर्मू रविवार को उनके पैतृक गांव कुसमा पहुंचकर खगेंद्र साह से मुलाकात कर ढांढस बंधाया । अंतिम दर्शन में तेली समाज के ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल साह, राम बहादुर साह के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष भारती ,विभीषण ठाकुर आदि मौजूद थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.