लातेहार, मई 3 -- लातेहार, प्रतिनिधि। भाजपा लातेहार जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष बंशी यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता एवं मार्गदर्शक के रूप में पलामू के पूर्व जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी नरेन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे।

बैठक के निर्णय बैठक में विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर आगामी 6 मई को जिला मुख्यालय पर भाजपा द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके साथ ही संगठनात्मक मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से 16 एवं 17 मई को दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने की भी घोषणा की गई।

मुख्य वक्ता का संबोधन मुख्य वक्ता नरेन्द्र पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की...