लोहरदगा, जनवरी 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। तेली समाज, लोहरदगा ने अजय कुमार पंकज को भारतीय जनता पार्टी का लोहरदगा जिला अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत किया है। समाज के मनोज साहू ने कहा कि भाजपा द्वारा अजय कुमार पंकज को लोहरदगा जिला अध्यक्ष बनाया जाना सही निर्णय साबित होगा। अजय कुमार पंकज छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज लोहरदगा संगठन से जुड़े रहे हैं। साथ ही विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े सामाजिक व्यक्ति हैं। सभी जाति-धर्म के लोगों से अच्छा लगाव रखते हैं। रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण कुमार साहू और खुंटी जिला अध्यक्ष आनन्द कुमार को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाये जाने से तेली समाज में हर्ष का माहौल है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व और केन्द्रीय नेतृत्व को छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज लोहरदगा आभार व्यक्त करती है। तेली समाज के साथ पिछड़ी जाति को नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.