गोंडा, मार्च 9 -- गोण्डा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के पैतृक आवास परसदा पहुंचकर बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। संघ ने बताया कि नियुक्ति के 17 वर्ष बाद भी सेवा नियमावली नहीं बनी और पदोन्नति का रास्ता बंद है। कोरोना काल में भी कर्मियों ने गांव-गांव जाकर कार्य किया। जिलाध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान रामरूप वर्मा, रघुनाथ मौर्य,सतीश दूबे, सनीराम कनौजिया,संतोष मिश्रा, अतुल तिवारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...