धनबाद, मई 21 -- भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय द्वारा झरिया विधायक रागिनी सिंह के खिलाफ दिए कथित अपमानजनक बयान को लेकर बुधवार को युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा। विधायक समर्थकों व युवा कार्यकर्ताओं ने झरिया के देशबंधु सिनेमा हॉल के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर श्रवण राय का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। कहा कि महिला विधायक के खिलाफ सार्वजनिक मंच से अभद्र टिप्पणी निंदनीय है और इससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि विधायक रागिनी सिंह लगातार झरिया की जनता की समस्याएं मजबूती से उठा रही हैं और विकास के लिए सक्रिय हैं। ऐसे में उनके खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- धरना में राज सिन्हा ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना समर्थकों ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से श्रवण राय को तत्काल पद से हटाने की मांग की। चेताव...