अयोध्या, अप्रैल 5 -- बीकापुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी एवं चौरे मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी का स्वागत समारोह रामनगर चौराहे पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी आनन्द पाण्डेय प्रिंस द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चौरे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरभान सिंह, मनोज तिवारी, ललित शुक्ला, मनोज पांडे, सनत दुबे, सच्चिदानंद मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, सरवन दुबे, मनीष पांडे उपस्थित रहे। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.