बस्ती, जुलाई 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बस्ती आगमन के पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूची को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने भाजपा जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा की तहरीर पर आरोपी भरत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिलाध्यक्ष के लिए तैयारियाँ जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने तहरीर में बताया है कि गत 10 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन बस्ती जनपद के हर्रैया तहसील में हुआ था। उनके आगमन पर शासन-प्रशासन और भाजपा के संगठन के कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारी व्यवस्था में कई दिनों के पूर्व से लगे थे। इसी तैयारी के क्रम में नौ जुलाई को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के पैड पर मुख्यमंत्री के कार...