सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 131वें संस्करण को विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु अंतर्गत मंडल नौगढ़ देहात के बूथ संख्या 260 सोहांस शुमाली पर जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनीं। जिलाध्यक्ष ने कहा आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन और राष्ट्र निर्माण पर प्रधानमंत्री के विचार प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री ने परीक्षार्थी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया है वह अविस्मरणीय है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय, संतोष शुक्ल, अनिल गुप्त आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.