भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुंख्यमंत्री से उठाई संभल में केन्द्रीय विद्यालय की मांग
संभल, जून 8 -- विकास कार्यों और शिक्षा से जुड़ी अहम मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें विस्तृत पत्र सौंपे। मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि संभल लंबे समय तक पिछली सरकारों की अनदेखी के कारण शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ गया है। उन्होंने मांग रखी कि जिले में एक केंद्रीय विद्यालय स्थापित किया जाए, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने 24 कोसीय परिक्रमा फेरी मार्ग को पक्का करने के लिए स्वीकृत धनराशि पर आभार जताया और कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाध्यक्ष की बातों को सुनते हुए आश्वासन दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.