भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया पौधरोपण
कौशाम्बी, जून 10 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बुधवार को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के असतपुर गंगा घाट पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए।जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में मानव जीवन के लिए शुद्ध प्राणवायु सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह तभी संभव है जब अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं तथा उनका संरक्षण किया जाए। कहा कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर घर, खेत अथवा सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण कर खुशियों को समाज और प्रकृति के साथ साझा करना चाहिए। इस अवर पर मंडल अध्यक्ष कड़ा प्रदीप पटेल, महामंत्री अजय शुक्ला, राहुल कुशवाहा, अजय मौर्या सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.