कौशाम्बी, मई 8 -- चायल कस्बे में शुक्रवार को सपा की बागी विधायक पूजा पाल के जनसुनवाई कार्यालय का विधिवत पूजा-पाठ के साथ उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पूजा पाल ने कहा कि जनसुनवाई कार्यालय के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और उनका त्वरित समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना ही कार्यालय का मुख्य उद्देश्य है। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि कार्यालय शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को अपनी समस्याएं रखने के लिए एक सुलभ मंच मिलेगा। उद्घाटन के बाद विधायक ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.