जहानाबाद, जून 17 -- अरवल, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने बुधवार को गांव -गांव घुम कर लोगों से मुलाकात कर सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दिए। जिलाध्यक्ष ने नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह से भी मुलाकात की। उन्होंने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- भाजपा जिलाध्यक्ष ने कई गांवों में पहुंच लोगों को दी विकास योजनाओं की जानकारीविशेष जनसंपर्क अभियान जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाकर प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात कर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री न...