गिरडीह, जनवरी 8 -- अजय सिंह गिरिडीह। भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर पर्दा गुरूवार को हट जाएगा। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार संभवत: गिरिडीह महानगर व गिरिडीह ग्रामीण दो जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान शुक्रवार को हो जाएगा। गुरूवार को दोनों भाग के जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा जाएगा। जिला चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक गुरुवार को गिरिडीह पहुंचेंगे। वे प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जिलाध्यक्ष पद के लिए तय नाम का बंद लिफाफा लेकर पहुंचेंगे। इसके बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया जाएगा। गिरिडीह महानगर व गिरिडीह ग्रामीण दोनो भाग के जिलाध्यक्ष पद के लिए जिनके नाम तय है वहीं नामांकन करेंगे। इस लिहाज से संभव है कि दोनों भाग के जिलाध्यक्ष को लेकर पर्दा गुरुवार देर शाम तक हट जाएगा। हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.