शामली, मार्च 28 -- शामली। क्षेत्र के ग्राम सेहटा में भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप का कश्यप समाज एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शनिवार को कश्यप समाज के लोगों ने जिलाध्यक्ष का गांव कुडाना रोड सिसौली अड्डा पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने शहीद अमित की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह के दौरान भारतीय कश्यप जन चेतना मंच के जिलाध्यक्ष पवन कश्यप ने समाज की ओर से तीन प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने महर्षि कश्यप जयंती 5 अप्रैल पर पुनः अवकाश घोषित करने, जनपद के किसी एक चौक का नाम महर्षि कश्यप चौक रखने तथा ग्राम सेहटा का नाम बदलकर कश्यप नगर सेहटा किए जाने की मांग उठाई। इस पर जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने आश्वासन दिया कि वे इन मांगों को सरकार के समक्ष रखकर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने युवाओं से...