चतरा, सितम्बर 16 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। भाजपा के चतरा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के पिता रघुवीर सिंह भोगता का निधन रविवार की देर शाम हो गई। उनके निधन की खबर से प्रखंड के साथ-साथ पूरे जिला में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं स्वजनों को शोक संवेदना देने की ताता लग गया। सोमवार को तिलैया गांव स्थित स्थानीय श्मशान घाट पर हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। मुख्याअग्नि पुत्र रामचंद्र सिंह भोगता ने दिया। शव यात्रा में जनप्रतिनिधि के अलावे विभिन्न राजनीतिक दल के नेता, कार्यकर्ता व ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, सदर विधायक जनार्दन पासवान, जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी, मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, पत्थलगड्ढा जिप सदस्य रामसेवक दांगी, दिनेश भारती, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.