लातेहार, दिसम्बर 16 -- लातेहार, प्रतिनिधि। एनएच-39 अंतर्गत डुड़गी गांव अवस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय लातेहार में 18 दिसंबर को जिलाध्यक्ष की रायशुमारी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में राज्य के पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्याम नारायण दुबे एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रघुराज पांडे सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री बंसी यादव ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.