बरेली, अप्रैल 7 -- भाजपा जिलाध्यक्ष की पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा दर्ज नवाबगंज। एक युवक ने भाजपा जिलाध्यक्ष और भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष की फेसबुक पोस्ट पर कई सारी अभद्र टिप्पणियां की। जिससे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष को गहरी ठेंस पहुंची है। उन्होंने अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।कस्बे के मोहल्ला बहोर नगला निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद दिवकार भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। उनका आरोप है। जितेन्द्र गंगवार नाम के एक युवक ने चार अप्रैल को उनकी और भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा की पोस्ट पर अभद्र पोस्ट की। जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरी चोट पहुंची है। इस मामले में विनोद दिवाकर की ओर से थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...