रुडकी, जून 6 -- मंगलौर, संवाददाता। भाजपा की रुड़की जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने मुंडियाकी गांव में अपनी भूमि पर अवैध कब्जे और सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की। उनकी शिकायत पर मंगलौर कोतवाली पुलिस ने पूर्व लेखपाल सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला किला निवासी डॉ मधु सिंह ने सीओ मंगलौर को शनिवार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मुंडियाकी के खसरा नंबर 345 में हाईवे से लगती भूमि अनीता मिश्रा और मनोरमा शर्मा आदि ने खरीदी थी। इसमें सभी का बराबर हिस्सा था। इसके बाद वर्ष 2010 में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत अनीता मिश्रा के हिस्से से कुछ हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण केंद्र सरकार ने कर लिया। बाकी बची भूमि डॉ. मधु सिंह ने खरीदी थी...