हमीरपुर, अप्रैल 7 -- भरुआ सुमेरपुर। भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क साधा। इसी क्रम में इंगोहटा, विदोखर क्षेत्र में सुमेरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने मंडल अध्यक्ष योगेंद्र दीक्षित के साथ घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों का हालचाल जाना और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया।कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, प्रांजल मिश्रा, आशीष द्विवेदी, श्याम नारायण मिश्रा, जय निगम, रजत अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.