पटना, मई 8 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट मंत्रिमंडल विस्तार पर तंज कसा है। राजद कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि 35 में से 17 मंत्री परिवारवाद की उपज हैं। दो नेतापुत्र बिना चुनाव लड़े ही मंत्री बन गए। तीन पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हैं। उन्होंने पूछा कि पीएम मोदी चुनाव में अब किसको शहजादा कहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू को परिवारवाद पर बोलने का हक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि परिवारवाद के नाम पर ही नीतीश जी ने गठबंधन तोड़ा था। अब वे क्या कहेंगे। अपने बेटे को बिना चुनाव लड़ाए मंत्री बना दिए। अब दोनों उपमुख्यमंत्री भी अपने बेटे को आगे लाएंगे। साथ ही तंज कसा कि मुख्यमंत्री लालू जी की पाठशाला से हैं। एक उपमुख्यमंत्री कांग्रेस से तो दूसरे जनता दल के हैं। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता ठगा महस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.