नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- राजनीति की दुनिया में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जिनकी कल्पना चुनावी मंच पर भी मुश्किल होती है। लेकिन कैमरे के सामने कहानी बदल जाती है। यहां न पार्टी का झंडा है, न चुनावी मंच और न वोटों का हिसाब- बस दो बिल्कुल अलग सियासी सफर वाले चेहरे हैं, जिन्हें एक ही मंच पर देखकर लोग भी चौंक सकते हैं। हम बात कर रहे हैं भाजपा छोड़ चुके पार्टी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और बिहार के पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव की। दोनों नेता सोशल मीडिया पर एक साथ दिख रहे हैं। शहजाद पूनावाला ने अपने इंस्टाग्राम रील में कहा, "जब पटना मिलता है पुणे से." तो तेज प्रताप ने जवाब दिया, "जब मुंबई मिलती है बिहार से।" दोनों के मुताबिक इस जोड़ी में सब कुछ होगा- धमाल, बवाल और आखिर में कमाल।यह कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं है हालांकि इसे राजनीतिक गठजोड़ समझन...