मुंबई, अगस्त 4 -- महाराष्ट्र में कांग्रेस ने मौजूदा सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे को बड़ा ऑफर दे दिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर मुंडे भारतीय जनता पार्टी छोड़ देती हैं, तो राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए उनका समर्थन किया जाएगा। खास बात है कि यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब मुंडे ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने के संकेत दिए हैं। हालांकि, इसे लेकर उन्होंने अंतिम फैसला नहीं सुनाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि अगर मुंडे भाजपा छोड़ती हैं, तो कांग्रेस और उसके सहयोगी राज्य की पहली ओबीसी सीएम के तौर पर उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करेंगे। फिलहाल, इस ऑफर पर भाजपा नेता ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। कांग्रेस में शामिल किए जाने के सवाल पर वडेट्टीवार ने कहा कि अगर वह भाजपा को छोड़ने का फैसला करती हैं, तो दरवाजे खुले हु...