नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह चुके शहजाद पूनावाला अब राजनीति से दूर हो चुके हैं। हालांकि, वह अपने निजी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए मध्यवर्गीय जनता से जुड़ी बातों समेत कई मुद्दे उठा रहे हैं। शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) राजनीति छोड़ने के बाद निजी क्षेत्र में काम करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह आर्थिक कारणों से पार्टी छोड़ रहे हैं, लेकिन विचारधारा नहीं। क्या आप जानते हैं कि शहजाद का असली सरनेम पूनावाला नहीं है। उन्होंने खुद ही इस बात का खुलासा भी किया था। 16 जुलाई 2023 को मोजो स्टोरी के एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपने नाम को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, 'मैं शिया खानीस परिवार से आता हूं...। मेरा असली सरनेम पूनावाला नहीं है, जमादार है। कई लोगों को यह नहीं पता। पिता और उनके भाई साथ में थ...