भाजपा छोड़कर AAP में आए नेता को एक्सीडेंट के अगले ही दिन अरविंद केजरीवाल ने दी खुशी, सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में आए नेता अनिल झा को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अहम जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हें कर्नाटक के प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी है। आप विधायक अनिल झा की कार का रविवार रात राजधानी दिल्ली आईपी एस्टेट इलाके में एक्सीडेंट हो गया था। कार में उनके साथ कर्नाटक के भाजपा विधायक अभय पाटिल सवार थे। इस सड़क हादसे में दोनों विधायक गंभीर रूप से घायल हुए। दरअसल विकास मार्ग पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए सामने से आ रही एक इनोवा कार (जिसमें दोनों विधायक सवार थे) से जा भिड़ी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.