रांची, अक्टूबर 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा छात्रों के मुद्दे पर दोहरी राजनीति कर रही है। झारखंड के लिए उनकी प्राथमिकता कुछ और है, जबकि देश और भाजपा शासित राज्यों के लिए कुछ और है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शोभा यादव के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र और युवा वर्ग को भाजपा की बातों पर कोई भरोसा नहीं है। भाजपा अपनी राजनीतिक लाभ के लिए छात्रों का इस्तेमाल करती है, उनका काम छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है। उन्होंने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार युवाओं के रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह गंभीर और संवेदनशील है। भाजपा नेताओं को अनर्गल बयानबाजी करने के बजाय अपने अतीत में झांकना चाहिए, जब उनके शासनकाल...