भाजपा चुनावी खर्च के लिए बिजली बिल पर लगा रही सरचार्ज: अखिलेश
लखनऊ, जून 1 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव के तिकड़मी खर्चों की व्यवस्था के लिए बिजली बिल के नाम पर 'इलेक्शन सरचार्ज' लगा रही है। जून से बिजली का बिल देखकर लोगों के आंखों के आगे अंधेरा छाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दरअसल बिजली के बिल में भाजपा का कमीशन बढ़ा है। यह भी पढ़ें- भाजपा चुनावी खर्च के लिए बिजली बिल पर लगा रही सरचार्ज: अखिलेशभाजपा की महंगाई नीति अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार महंगाई बढ़ा कर जनता की जेब काट रही है। भाजपा सरकार में पहले से ही मंहगाई चरम पर है, उसके बाद भी वह लगातार मंहगाई बढ़ाती जा रही है। मंहगाई से जनता पहले से त्रस्त हैं। भाजपा कभी डीजल, पेट्रोल, कभी बिजली और कभी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा रही है। आम जनता बेबस और परेशान हैं। भाजपा की कथन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.