किशनगंज, अप्रैल 20 -- किशनगंज, एक संवाददाता। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ शेखर जालान और डॉ प्रेरणा मोदी के सौजन्य से चिकित्सा कैंप लगाया गया। क़ज़लामनी शिव मंदिर चौक पर निशुल्क चिकित्सा शिविर में 85 लोगों का हुआ मुंह और दांत की जांच की गई। डॉ प्रेरणा ने बच्चो को बताया कि रोज सुबह और रात दो बार ब्रश जरूर करे,और खाने के बाद अच्छे से पानी से कुल्ला करें और उनके अभिभावक को समझाया कि साल में दो बार दांत के डॉक्टर को जरूर दिखाए । डॉ शेखर जालान ने बताया कि पान मसाला,खैनी और सिगरेट का सेवन ना करें , ये तीनों चीजों से कैंसर जैसी बड़ी बीमारी होती है, मुंह खुलना बंद हो जाता है। डॉ शेखर ने बच्चो को बाबा साहेब आंबेडकर के जीवनी के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में मनीष पासवान ,अशोक पासवान ,ज्योति कुमार सोनू , जय किशन प्रसाद,फैजान, ...