कन्नौज, जनवरी 30 -- गुरसहायगंज (कन्नौज), संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि बीजेपी चाहती है कि पीतल के जेवर पहने जाएं। सोना-चांदी इन लोगों ने खरीद कर रख लिया है। सरकार जान बूझकर शंकराचार्य का अपमान कर रही है। कोई भी सरकार ऐसी नहीं जो गंगा में स्नान न करने दे। वे नपा परिषद गुरसहायगंज से सपा प्रत्याशी रहे राज सिंह चौहान की मां के निधन पर श्रद्धांजलि देने जिले में आए थे। श्रद्धांजलि के बाद उन्होंने कहा बीजेपी के लोग चुनाव में बंटवारा चाहते हैं। किसान, मजदूर और महंगाई जैसे बुनियादी सवालों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पीडीए की ताकत की वजह से ही ये यूजीसी में नया कानून लाई है। सपा नेता प्रजापति अनिल आर्य की ताई व सपा नेता अब्दुल सत्तार कुरैशी के निधन पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और संवेदना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.