फरीदाबाद, फरवरी 28 -- फरीदाबाद। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा का प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को तराशने की प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य बूथ स्तर से सशक्त, समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। उन्होंने "व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण" को पार्टी की मूल भावना बताते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि सेवा भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद जिले के सभी 15 मंडलों में 7 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक के कार्...